फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP protest at auraiya

जिले भर में भाजपाइयों ने घेरे थाने

Fri, 15 Jul 2016 11:20 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Fri, 15 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
BJP protest at auraiya
कोतवाली के बाहर धरना देते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
 प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को जिले के सभी कोतवाली और थानों का घेराव कर सपा सरकार व पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया। सरकार विरोधी नारेबाजी के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन


प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपाइयों ने शुक्रवार को शहर कोतवाली समेत जनपद के  सभी थानों में प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था और आए दिन होनी वाली लूट, हत्या, बलात्कार से आक्रोशित भाजपाइयों ने सदर कोतवाली में सरकार विरोधी नारेबाजी कर इस्तीफा देने की मांग की। सुबह 11 बजे से ही भाजपाइयों ने कोतवाली का घेराव कर दिया। घेराव की जानकारी होने पर कोतवाल प्रभारी नन्हें लाल यादव फोर्स के साथ मौके पर डटे रहे। उन्होंने भाजपाइयों को कोतवाली के बाहर ही रोक दिया।
विज्ञापन


थाने के बाहर बैठे भाजपाइयों ने नारेबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश दिवाकर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा की सरकार में थाना पुलिस नेताओं के इशारे पर चल रही है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी सपा नेताओं के इशारे न नाचने की अपील की। धरने में सांसद अशोक दोहरे, अजय सिंह चौहान, सर्वेश कठेरिया, विशाल शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह मोनू,  मुकेश कोरी, अशोक चक, गौरव बाजपेई, मन्नू तोमर, हरीश दुबे, यशवीर सिंह, श्रीकांत पाठक, रामजी मिश्रा, विनोद दुबे, अमरचंद्र राठौर, सोनू सोनी, कृष्णचंद्र सावरन समेंत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बिधूना में कोतवाली के गेट पर स्थानीय भाजपाइयों ने ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजपा की प्रदेश मंत्री गीता शाक्य ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बिधूना जितेंद्र श्रीवास्तव को दिया। धरना प्रदर्शन में गीता शाक्य,गोविंद भदौरिया, क्षेत्रपाल सिंह तोमर, अनिल गुप्ता, अभय सेंगर, दर्शनलाल शंखवार,शत्रुघन सिंह, अनिल शुक्ला, सतीश पाठक, रमेश गुप्ता सहित आदि संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।


ऐरवाकटरा में प्रदेश मंत्री गीता शाक्य, गोविंद सिंह, शत्रुघ्न सिंह, रोहित तिवारी, राजू, राहुल तिवारी आदि के नेतृत्व में भाजपाइयों ने थाना घेरकर प्रदर्शन किया। फफूंद में भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रमोद नारायण तिवारी के नेतृत्व में व सांसद प्रतिनिधि प्रेमकुमार गुप्ता, अजय सिंह चौहान , बादशाह राजपूत, रामबाबू भदौरिया, सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जगमोहन सिंह चौहान अनिल राजपूत, मानवेंद्र पोरवाल, कौशल राजपूत, फू लसिंह राजपूत, जीतकुमारी दुबे, अवधेश शुक्ला आदि लोगों ने धरना दिया। उधर अजीतमल शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर स्थानीय भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश दिवाकर, नगर अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी,यशवीर सिंह सिकरवार, सर्वेश कठेरिया, मोनू सेंगर, विशंभर भदौरिया, छक्की लाल कोरी, श्रीकृष्ण शंखवार, मुकेश कोरी आदि ने कोतवाली का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed