फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP Mandal General Secretary dies of electric shock, mother and wife become unconscious

Auraiya News: भाजपा मंडल महामंत्री की करंट से मौत, बेसुध हुईं मां और पत्नी

Tue, 23 Apr 2024 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
BJP Mandal General Secretary dies of electric shock, mother and wife become unconscious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में एक युवा भाजपा नेता पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर चिपक गया। मां की चीख सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर उसे पंखे से हटाया, लेकिन जब तक उसकी मौत हो गई। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी और उसके एक डेढ़ माह का पुत्र है।


फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी 24 वर्षीय विजय सिंह कुशवाह भाजपा किसान मोर्चा औरैया देहात का मंडल महामंत्री रविवार की रात गांव के जसवंत कुशवाह के पुत्र की बरात में भरसेन गया था। घर पर उसकी बीमार मां रमाकांती अकेली थी पत्नी अंजलि मायके ब्रह्मपुर खड़नी जिला कन्नौज गई हुई थी।
विज्ञापन

रात लगभग साढ़े 12 बजे वह बरात से वापस लौटा तो मां बरामदे में गर्मी में सो रही थी। जिस पर वह पंखा लगाने लगा। तभी पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर चिपक गया और वहीं फर्श पर गिर पड़ा। यह देख किसी तरह बीमार मां ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे करंट से नहीं छुड़ा पाई। मां ने पड़ोसियों को आवाज लगाई। इस पर तमाम ग्रामीण वहां पहुंच गए और विजय सिंह को डंडे के सहारे करंट की चपेट से बचाया, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन की आस में पड़ोसी युवक और गांव निवासी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह राठौर उसे सौ शैया अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की सूचना पर पत्नी अंजलि भी रोती-बिलखती ससुराल पहुंच गई और बेसुध हो गई। वहीं मां का भी रो-रोकर बुरा हाल था। मां और मृतक की पत्नी के आंसू नहीं रुक रहे थे। इससे ग्रामीणों की भी आंखें नम हो उठीं युवक की मौत से गांव में मातम छाया हुआ। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इनसेट----

शादी की पहली सालगिरह मनाने के अरमान रह गए अधूरे

विजय सिंह की वर्ष 2023 में 28 अप्रैल को कन्नौज जनपद के गांव ब्रह्मपुर खड़नी निवासी अंजलि से शादी हुई थी। कम आय में भी पति पत्नी खुशहाल जीवन जी रहे थे। डेढ़ माह पूर्व एक पुत्र हुआ था। जिसका नाम अयांश रखा। आने वाली 28 अप्रैल को वह शादी की साल गिरह मनाने की तैयारी कर रहा था। दोस्त के साथ खुशियां बांटने की तैयारी कर रखी थी, लेकिन उसकी यह ख्वाहिश अधूरी रह गई। अचानक हादसे में मौत से उसके दोस्त भी गमगीन हैं।


इनसेट---

बीमारी में मां का रखता था पूरा ख्याल,

मृतक विजय बहुत मिलनसार था। पिता घनश्याम सिंह की काफी पहले मौत हो गई थी। बड़े भाई उदय सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। हाल में ही उसकी मां का किडनी का ऑपरेशन लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में हुआ था। इसके बाद डाॅक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। रविवार की रात भी वह सो रही थीं। उन्हें गर्मी से राहत देने के लिए विजय ने पंखा लगाया और करंट की चपेट में आकर उसकी जान चली गई। बेटे की मौत से मां सुध को बैठी और उसके आंसू नहीं रुक रहे थे बार बार बेटे को याद करके फफक उठती थी।

पड़ोसी के घर से केबल लगाकर चला रहे थे पंखा, भाजपा नेता के यहां नहीं था बिजली कनेक्शन
फफूंद। मृतक भाजपा नेता विजय सिंह के घर में बिजली का कनेक्शन नहीं था। उन्होंने पड़ोसी के घर से केबल डालकर पंखा चलाने के लिए कनेक्शन लिया था। परिजनों के अनुसार पड़ोस के राजेंद्र सिंह के घर से बिजली लगाकर विजय सिंह पंखा लगाने लगे। जैसे ही वह पंखा चालू करते तभी उसकी केबल में आ रहे करंट की चपेट में आकर चिपक गए। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed