फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP leader called the MP a thief-dacoit, called the District Panchayat President corrupt

Auraiya News: भाजपा नेता ने सांसद को कहा चोर-डकैत, जिला पंचायत अध्यक्ष को बताया भ्रष्ट

Sat, 11 May 2024 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 11 May 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJP leader called the MP a thief-dacoit, called the District Panchayat President corrupt
बिधूना (औरैया)। नुक्कड़ सभा में पूर्व विधायक व भाजपा नेता प्रमोद कुमार गुप्ता शुक्रवार को खुलकर भाजपा के विरोध में उतर आए। अपनी ही पार्टी की राज्य सभा सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। राज्यसभा सांसद को उन्होंने चोर व डकैत तक कह डाला। इसके साथ ही मुख्यमंत्री से इनकी गिरफ्तारी की मांग भी कर डाली।
विज्ञापन




अपने पिता अखिलेश यादव के समर्थन में बिधूना पहुंची अदिति यादव के साथ शुक्रवार को पूर्व विधायक व भाजपा नेता प्रमोद कुमार गुप्ता सपा के पक्ष में लोहा मंडी स्थित एक धर्मशाला में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राज्य सभा सांसद को चोर और डकैत बताया। कहा कि इन्होंने पूरे क्षेत्र को लूट कर रख दिया है। प्रमोद गुप्ता पिछली सपा सरकार में विधायक रहे हैं। वह मुलायम सिंह यादव के साढ़ू हैं। 2022 से वह भाजपा में हैं।
विज्ञापन




वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कहा कि वह पांच सौ करोड़ के मालिक हो गए हैं। आखिर वह कैसे से करोड़पति हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री से इनको गिरफ्तार कराने की मांग की। पूर्व विधायक ने कहा कि औरैया जिले की पूरी भारतीय जनता पार्टी चोर है। कुछ लोग जो ईमानदार हैं वह चुपचाप घर पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि नौजवानों को नौकरी मिलने वाली नहीं है। यह तभी हो सकता है जब अखिलेश यादव हिंदुस्तान की गद्दी पर बैठेंगे। पूर्व विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भाजपाइयों में खलबली मची हुई है। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता वर्तमान में भाजपा में हैं। उनके पास कोई पद नहीं है। वहीं उन्होंने वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी होने से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed