फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP is developing the state by ending the goonda raj of SP: Brajesh Pathak

सपा के गुंडा राज का खात्मा कर भाजपा प्रदेश का कर रही विकास : ब्रजेश पाठक

Tue, 26 May 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 26 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
BJP is developing the state by ending the goonda raj of SP: Brajesh Pathak
फोटो-44- प्रशिक्षण में मौजूद पार्टी के पदाधिकारी व नेता। संवाद
औरैया। शहर में जालौन रोड किनारे एक गेस्ट हाउस में शुरू हुए भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में मंगलवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल हुए।
विज्ञापन

पाठक ने कहा की प्रदेश में सपा के गुंडाराज का खात्मा कर भाजपा सूबे में विकास की बयार बहा रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत फिर से भाजपा जीतेगी।
विज्ञापन

शहर के जालौन रोड पर शुरू हुए प्रशिक्षण के पहले दिन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे। पौने चार बजे के करीब उनका हेलीकॉप्टर मंडी मैदान में उतरा। वहां से कार से वह कार्यक्रम स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर में लगी प्रदर्शनी को देखा। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि जनता जानती है कि सपा के शासन में गुंडे, माफिया और अपराधी किस तरह हावी थे। व्यापारी वर्ग भय के साये में था और गुंडा टैक्स की वसूली आम बात थी। भाजपा सरकार ने इन सभी अपराधों का पूरी तरह सफाया कर दिया है।
वर्तमान स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि आज पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के पास आज सरकार की आलोचना करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है।
उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि सपा को अपने शासनकाल की तुलना भाजपा सरकार के 2017 से लेकर 2026 तक के कार्यों से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच जमीन-आसमान का अंतर नजर आएगा।

----
प्रशिक्षण वर्ग में ये रहे मौजूद
प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य, जिले की प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक नीलमा कटियार, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, जिला प्रभारी आनंद सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, अवधेश भदौरिया, विशाल शुक्ला, प्रतीक सिंह राजावत, शिवम शर्मा समेत काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

फोटो-44- प्रशिक्षण में मौजूद पार्टी के पदाधिकारी व नेता। संवाद

फोटो-44- प्रशिक्षण में मौजूद पार्टी के पदाधिकारी व नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed