फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP district president arrested

भाजपा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, हंगामा

Fri, 27 Nov 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 27 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP district president arrested
भाजपा के कद्दावर नेता सुब्रत पाठक पर दर्ज मुकदमे का विरोध करने कन्नौज जा रहे भाजपा जिलाध्यक्ष को साथियों समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया कार्रवाई से नाराज भाजपाई औरैया-कन्नौज मार्ग पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


भाजपा नेता सुब्रत पाठक पर दंगा भड़काने के विरोध में एक माह पूर्व मुकदमा दर्ज कराया गया था। बदले की भावना से दर्ज कराए गए मुकदमे के विरोध में औरैया भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता अपने काफिले के साथ कन्नौज रहे थे। तभी खूफिया पुलिस की सूचना पर एसडीएम बिधूना मदन चंद्र दुबे, थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने घेराबंदी कर भाजपाइयों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इसी बात से गुस्साए भाजपाइयों ने औरैया-इटावा मार्ग पर धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच स्थानीय पुलिस को चकमा देकर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री गीता शाक्य अपने समर्थकों के साथ निकल गईं। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि सुबह 11 से लेकर तीन बजे तक भाजपा जिलाध्यक्ष को हिरासत में रखा गया। मामला शांत होने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed