फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP booth president dies after being electrocuted

Auraiya News: करंट की चपेट में आने से भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत

Wed, 03 Jun 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 03 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
BJP booth president dies after being electrocuted
मृतक केदरनाथ की फाइल फोटो
बेला। थानाक्षेत्र के गांव पट्टी ज्ञानी में भाजपा बूथ अध्यक्ष की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पट्टी ज्ञानी निवासी व पिपरौली शिव शक्तिकेंद्र के भाजपा बूथ अध्यक्ष केदारनाथ (57) मंगलवार सुबह करीब सात बजे अपने घर के बाहर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पास में लगे पेड़ के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल केदारनाथ को परिजन मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके परिवार में पत्नी विमला देवी, पुत्र राघवेंद्र और जितेंद्र हैं। शव का कन्नौज में ही पोस्टमार्टम किया गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि शिकायती पत्र मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------------
करंट से एक मोर की मौत, दूसरा गंभीर घायल

अछल्दा। क्षेत्र के गांव ऐली में मंगलवार सुबह बिजली की हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना में गांव ग्वारी में करंट लगने से एक अन्य मोर घायल हो गया। दोनों घटनाओं की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि ऐली में मोर उड़ने के दौरान हाईटेंशन लाइन की तारों से टकरा गया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को जानकारी दी। वन उपनिरीक्षक बृज भूषण सिंह ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कराई। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने मोर का अंतिम संस्कार कराया। वहीं, ग्वारी में सुबह एक मोर बिजली के तारों से टकराकर घायल हो गया।

ग्रामीणों की सूचना पर कांस्टेबल विकास कुमार और विनोद सिंह मौके पर पहुंचे तथा वन विभाग को जानकारी दी। वन रक्षक गौरव मिश्रा और दुर्वेश कुमार ने घायल मोर को प्राथमिक उपचार कराने बाद इटैली केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उसका उपचार किया गया। (संवाद)

मृतक केदरनाथ की फाइल फोटो

मृतक केदरनाथ की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed