फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bin educational progress of society meaningless fiction

बिन शिक्षा समाज की तरक्की कल्पना बेमानी

Mon, 27 Jul 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 27 Jul 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bin educational progress of society meaningless fiction

दिबियापुर रोड पर स्थित एलजी गार्डन में कुशवाहा-शाक्य समाज की जिला स्तरीय बैठक में वक्ताओं ने समाज की तरक्की के लिए शिक्षा पर जोर दिया।

विज्ञापन



 
बैठक की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त दरोगा रघुनाथ सिंह कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में कुशवाहा-शाक्य समाज को एकजुट होना जरूरी है।


मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान कखावतू मनोज कुमार कुशवाहा ने समाज में फैली कुरीतियों से उबरकर समाज का भला किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि यदि हमारा समाज अभी भी एकजुट नहीं हुआ तो आने वाले समय में हमें कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन



 
विशिष्ट अतिथि रामबहादुर शाक्य ने कहा कि शिक्षा के बिना हमारा समाज तरक्की नहीं कर सकता है। उन्होंने उत्थान के लिए पढ़े-लिखे समाज की संरचना करने पर अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन



संचालन कर रहे बलंवत सिंह कुशवाहा ने स्वजातीय लोगों से आपस में फूट डालने वालों से सावधान रहने की अपील करते हुए बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा की ओर प्रेरित करने पर जोर दिया।


बैठक में गवेंद्र सिंह कुशवाहा, गेंदालाल शाक्य, लालजी कुशवाहा, हुकुम सिंह, भीखम सिंह, तेज सिंह, वीर सिंह, संतोष कुशवाहा, अरविंद सिंह, दीवारी लाल आदि स्वजातीय बंधु मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed