फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bikes collided, one dead, the other serious

Auraiya News: बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 05 Apr 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 05 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bikes collided, one dead, the other serious
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव शहबदिया में मोड़ के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से दोनों को 100 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे बाइक सवार राजा ठाकुर पुत्र प्रेम सिंह निवासी सौंधेमऊ शहबदिया से बाइक से औरैया आ रहा था। वहीं, लोहियापुर निवासी सर्वेश सिंह उर्फ कल्लू सेंगर (32) पुत्र अंगद सेंगर बाइक से अपने घर लोहियापुर जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइकें शहबदिया बंबा पर पहुंची तभी आमने-सामने भिडंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दुर्घटना होते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले गए। अस्पताल लेकर पहुंचने पर डॉक्टरों ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे गंभीर घायल राजा को सैफई रेफर कर दिया। वहीं ,युवक की मौत की सूचना पर पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के एक छोटा पुत्र है। मृतक इटावा में प्राइवेट नौकरी करता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने कल्लू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed