{"_id":"655a5d2140ae11dcd60d2614","slug":"bikes-collide-head-on-two-dead-auraiya-news-c-12-1-knp1074-479847-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत
Mon, 20 Nov 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। कस्बा के महेवा मार्ग पर चिमकुनी पुल पर रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई। एक युवक ने मौके पर तो दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।
अछल्दा-महेवा मार्ग पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चिमकुनी पुल के पास अछल्दा की ओर से आलोक सेंगर (20) पुत्र ब्रह्मपाल व तनिष्क सेंगर (20) पुत्र अजय पाल निवासी पुर्वा मके बाइक से जा रहे थे। तनिष्क बाइक चला रहा था। वहीं इटावा के मानिकपुर निवासी अरुण कुमार दोहरे (22) पुत्र ज्ञान बाबू बाइक से नगरिया जा रहे थे। चिमकुनी पुल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अरुण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तनिष्क कुमार को डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। तीसरे घायल आलोक कुमार को जिला अस्पताल इटावा रेफर कर दिया गया। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष रुद्रप्रताप त्रिपाठी ने अवरुद्ध हुए मार्ग को खाली कराया। इटावा सीमा होने की वजह से इटावा की पुलिस भी आ गई। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से महेवा सीएचसी भिजवाया। थानाध्यक्ष रुद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि दोनों बाइकों के चालकों की मौत हो गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायल का इटावा में उपचार चल रहा है। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है।