फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bikes collide head-on, one dead

Auraiya News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत

Sun, 10 Nov 2024 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bikes collide head-on, one dead
एरवाकटरा। क्षेत्र के दोबा मोड़ के पास शनिवार की दोपहर बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दो युवकों को घायलावस्था में स्थानीय अस्पताल लाया गया। यहां से दोनों की गंभीर हालत के चलते सैफई रेफर किया गया। रास्ते में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना शनिवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे दोबा मोड़ के समीप की है। बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक का चालक अतुल चौहान (30) निवासी उमरैन और दूसरी बाइक का चालक कुलदीप कुमार (30) निवासी कछपुरा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने दोनों घायलों की हालत को गंभीर बताते हुए सैफई रेफर कर दिया। रास्ते में अतुल चौहान ने दम तोड़ दिया। थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में दो घायल

अजीतमल। बाइक से जा रहे अजय कुमार और धीरू निवासी बाबरपुर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक से सड़क पर गिरकर दोनों युवक घायल हो गए। यहां दोनों की गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। संवाद

-----------------------

कंटेनर की टक्कर से लोडर चालक केबिन में फंसा, घायल

फफूंद। शुक्रवार की रात क्षेत्र के गांव सिंदुरिया निवासी सुभाष नागर धान बेचकर लोडर से वापस गांव आ रहा था। फफूंद-बाबरपुर मार्ग पर पसईपुर गांव के पास पहुंचते ही एक स्थान पर वह लोडर को खड़ा कर रहा था। तभी पीछे से आए प्लास्टिक दाने से लदे एक कंटेनर ने लोडर में टक्कर मार दी। इससे लोडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सुभाष केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक को घायलावस्था में बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed