फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike slipped while saving auto, innocent including brother and sister injured

Auraiya News: ऑटो को बचाने में फिसली बाइक, भाई-बहन समेत मासूम घायल

Sun, 03 Sep 2023 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bike slipped while saving auto, innocent including brother and sister injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली हाईवे पर अचानक से सामने आए ऑटो को बचाने में बाइक फिसल गई। जिससे बाइक सवार भाई-बहन व मासूम भांजा घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों का इलाज किया गया।
हरदोई जिले के डबरापुर निवासी राम सिंह पुत्र राम आसरे रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे बहन विनीता पत्नी संजय व भांजे मयंक के साथ बाइक से उसकी ससुराल भीखेपुर अजीतमल छोड़ने जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली गांव के सामने हाईवे पर पहुंची थी। तभी अचानक से ऑटो सामने आ गया। बचने के प्रयास में बाइक फिसल गई। जिससे बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को उठाया और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने इलाज किया। इस संबंध में कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि उन्हें हादसे की कोई जानकारी नहीं है। यदि कोई तहरीर आएगी तो उसी अनुसार जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed