{"_id":"6715532a387adb903b091836","slug":"bike-slipped-in-gravel-parents-injured-child-fell-away-from-lap-died-auraiya-news-c-12-1-knp1008-870063-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गिट्टी में फिसली बाइक मां-बाप घायल, गोद से दूर गिरी बच्ची, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गिट्टी में फिसली बाइक मां-बाप घायल, गोद से दूर गिरी बच्ची, मौत
Mon, 21 Oct 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
औरैया। ससुराल से लौट रहे दंपती सड़क पर पड़ी गिट्टी में फिसलकर गिर गए। मां की गोद से डेढ़ माह की बच्ची छिटककर दूर गिरने से उसकी मौत हो गई। घायल दंपती का भी उपचार किया गया।
कानपुर देहात जनपद के रूरा कस्बा निवासी सुशील कुमार अपनी पत्नी कामिनी देवी व डेढ़ माह की बच्ची को लेकर करवाचौथ मनाने के लिए अपनी ससुराल सहायल थाना क्षेत्र के गांव भटौली आए थे। देर रात आठ बजे ससुराल के लिए बाइक से निकलरेथे। निचली गंग नहर की रोड से कानपुर देहात की ओर जाते समय नंदपुर गांव समीप सड़क पर पड़ी गिट्टी में बाइक फिसल गई।
कामिनी की गोद से बच्ची दूर सड़क पर जा गिरी। रास्ते से निकल रहे वाहन चालकों ने किसी तरह बच्ची व दंपती को सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना पर अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। दिबियापुर थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि गिट्टी की चपेट में आकर बाइक फिसलने से हादसा हुआ है। डेढ़ माह की मासूम की मौत हो गई है। दंपती को भी चोटें आई हैं। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।