{"_id":"5d487a988ebc3e6d206dec90","slug":"bike-sawaro-ne-jhola-china-auraiya-news-knp505894243","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों रुपये से भरा झोला छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों रुपये से भरा झोला छीना
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। सेंट्रल बैंक से रुपये निकालकर पैदल घर जा रही महिला काबाइक सवार युवकों ने रुपयों से भरा झोला छीन लिया और भाग गए। महिला ने कोतवाली पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस महिला को साथ ले जाकर घटना स्थल पर लोगों से पूछताछ की। बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा आदि भी चेक किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
आर्य नगर निवासी राममूर्ति पत्नी उदल सिंह सोमवार को दोपहर तकरीबन 1:30 बजे अछल्दा रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 10 हजार रुपया निकालकर पैदल घर जा रहीं थीं। तभी स्टेट बैंक वाली गली में पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने महिला के हाथ से रुपयों वाला झोला छीन लिया और भाग गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक लुटेरे जा चुके थे। महिला के सूचना देने पर पुलिस महिला को लेकर मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा आदि को चेक किया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। घटना की रिपोर्ट देर शाम तक दर्ज नहीं हो सकी थी।
----