फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike-riding youths opened fire on police, two arrested in encounter

Auraiya News: बाइक सवार युवकों ने पुलिस पर झोंका फायर, मुठभेड़ में दो गिरफ्तार

Mon, 29 Dec 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 29 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding youths opened fire on police, two arrested in encounter
फोटो-42-मुठभेड़ की जांच करते एसपी अभिषेक भारती। स्रोत पुलिस
औरैया। सदर कोतवाली के गांव पन्हर के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवकों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से दोनों जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन

बाद में दोनों को पुलिस गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज ले गई। अभी हाल में लूट की हुई वारदातों में उनके शामिल होने की बात सामने आई है।
एसपी के निर्देश पर जनपद की सीमाओं पर रविवार शाम वाहन चेकिंग की जा रही थी। अजीतमल कोतवाली पुलिस को देख बाइक सवार दो युवक भागने लगे। पुलिस ने सदर कोतवाली पुलिस की इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस स्वॉट टीम के साथ कानपुर-इटावा हाईवे स्थित गांव पन्हर के पास सर्विस रोड पर पहुंची। वहां अपने को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस फोर्स पर फायर झोंक दिया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में चलाई गई पुलिस की गोली पैर में लगने से दोनों युवक जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पुलिस मेडिकल कॉलेज ले गई। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में कन्नौज स्थित थाना तालग्राम के गांव बूंचपुर निवासी सनी और हरदोई के मल्लावा निवासी शुभम घायल हुए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

शहर में हुई लूट में शामिल होने की आशंका
पुलिस ने मुठभेड़ में जिन दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है, इसका अभी खुलासा नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि शहर में दिनदहाड़े हुई लूट में उनकी संलिप्तता हो सकती है। सूत्रों की मानें तो आरोपियों के पास से पुलिस ने जेवर भी बरामद किए हैं।
मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
- अभिषेक भारती, एसपी

फोटो-42-मुठभेड़ की जांच करते एसपी अभिषेक भारती। स्रोत पुलिस

फोटो-42-मुठभेड़ की जांच करते एसपी अभिषेक भारती। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed