फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike riding youth dies in accident, two serious

Auraiya News: दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर

Thu, 29 Feb 2024 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies in accident, two serious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। नहर किनारे स्थित दिबियापुर कंचौसी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को दिबियापुर सीएचसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार बताए जा रहे थे।

गुरुवार देर शाम नहर किनारे कंचौसी दिबियापुर मार्ग पर गांव अमरपुर के पास तीन युवक घायल अवस्था में मिले। दो घायलों मुड़रिया गांव निवासी सुशील कुमार (45) पुत्र रामनारायण, हरेंद्र प्रताप उर्फ महात्मा पुत्र यदुवीर सिंह को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां सुशील कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि हरेंद्र को गंभीर अवस्था में सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इधर, तीसरे घायल गांव मुड़रिया के ही धर्मेद्र कुमार उर्फ मोंटी पुत्र अरविंद सिंह को मौके पर पहुंचे उसके परिजन निजी अस्पताल ले गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान के अनुसार घायलों के परिजनों ने बताया कि तीनों युवक कंचौसी से अपने गांव बाइक से लौट रहे थे। गांव अमरपुर के पास किसी वाहन की टक्कर से तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों घायल बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरे।लोगों ने थाना पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। बताया कि मृतक के परिजन पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed