{"_id":"65eb54a655b600f80e02b537","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-vehicle-late-night-auraiya-news-c-211-1-aur1001-109513-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: देर रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: देर रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा। कुदरकोट-रुरुगंज मार्ग पर गांव सरैया समीप किसी वाहन की टक्कर में घायल बाइक सवार की गुरुवार देर रात सीएचसी बिधूना ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव वैशौली गांव निवासी मोहम्मद शकील (25) पुत्र यूनिस गुरुवार शाम शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुदरकोट गया हुआ था। जहां से शकील बाइक से वापस घर लौट रहा था। कुदरकोट-रुरुगंज मार्ग पर गांव सरैया समीप कुछ राहगीरों ने शकील को सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।
सूचना पर पहुंची रुरुगंज चौकी पुलिस शकील को सीएचसी बिधूना ले गई। जहां डॉक्टर ने शकील को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर देर रात कुछ परिजन सीएचसी पहुंचे। जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुक्रवार दोपहर शव गांव वैशौली आते ही चीख-पुकार मच गई। रुरुगंज चौकी इंचार्ज मूलेंद्र सिंह ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया था। सीएचसी बिधूना ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार करा दिया है।