फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike riding miscreants beat and looted the couple in Auariya

Auraiya News: बाइक सवार बदमाशों ने दंपती को पीटकर लूटा, पुलिस मामला बता रही है संदिग्ध

Sun, 25 Dec 2022 12:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 25 Dec 2022 12:54 PM IST
सार

चिरकुआ-रतनपुर बंबा के पास बदमाशों ने दंपती से मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया। वहीं, पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया की मारपीट का मामला सामने आया है। चेन व मंगलसूत्र लूटे जाने की बात संदिग्ध है।

विज्ञापन
Bike riding miscreants beat and looted the couple in Auariya
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी से घर लौट रहे दंपती को रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने रोककर पीटने के बाद महिला के गहने लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित दंपती ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन

ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी उमेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि शनिवार की देर शाम वह बाइक से पत्नी मनीषा के साथ रतनपुर स्थित घर जा रहे थे। जैसे ही उसकी बाइक चिरकुआ-रतनपुर बंबा पर शामपुर के बीच पहुंची तभी एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

बाइक रोकते ही दो लुटेरों ने उतरकर पीटना शुरू कर दिया। जब पत्नी ने विरोध किया, तो लुटेरे पत्नी के गले में पड़ा मंगलसूत्र, सोने की चेन लूटकर भाग गए। कोतवाली प्रभारी रामसहाय पटेल ने बताया की मारपीट का मामला सामने आया है। चेन व मंगलसूत्र लूटे जाने का मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed