{"_id":"62701f05d56d7d7ab82674f5","slug":"bike-riders-crossed-40-thousand-by-giving-lift-auraiya-news-knp694589512","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर बाइक सवारों ने पार किए 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देकर बाइक सवारों ने पार किए 40 हजार
विज्ञापन
ककोर। जिला मुख्यालय के पास ककोर बूढ़ादाना बंबे के पास सेवानिवृत्त लिपिक को घर तक छोड़ने की बात कह बाइक सवारों ने बैठा लिया। रास्ते में उसकी जेब काटकर 40 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
हरीपुरवा निवासी सूबेदार डाकखाने से सेवानिवृत्त लिपिक हैं। मकान में निर्माण कार्य चलने के कारण वह सोमवार दोपहर औरैया से 40 हजार रुपये लेकर घर जा रहे थे। ककोर बूढ़ादाना बंबा के पास बाइक सवार दो युवकों ने चाचाजी नमस्ते कहकर प्रणाम किया और घर तक छोड़ने की बात कही।
इस पर वह बाइक पर बैठ गए। थोड़ी दूर चलकर गांव की सड़क पर बाइक सवारों ने अचानक कोई काम होने का बहाना बनाकर उन्हें नीचे उतार दिया। थोड़ी देर बाद जब वृद्ध ने अपनी जेब में हाथ डाला तो देखा कि जेब कटी थी और उसमें रखे 40 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
घर पहुंचकर उन्होंने टप्पेबाजी की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों के साथ पहुंचकर वृद्ध ने ककोर चौकी में टप्पेबाजी की तहरीर दी। दिबियापुर थाना प्रभारी ने बताया कि टप्पेबाजी की घटना संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।