{"_id":"62a38f34d568fb7e2a2785e4","slug":"bike-rider-woman-dies-due-to-tractor-collision-auraiya-news-knp7016963171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
साधना की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। बाबरपुर कस्बे के मुगल रोड पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
फफूंद थाना क्षेत्र के फूटा ताल निवासी अनिल कुमार की पत्नी साधना (28) बुधवार को मायके सुनवारा, जिला इटावा गई थी। शुक्रवार को वह अपने भाई रिंकू, पड़ोसी ऋषभ व बेटी महक (4) के साथ बाइक से फूटाताल आ रही थी। बाबरपुर कस्बे के पास मुगल रोड पर पोस्ट ऑफिस वाली गली के सामने पीछे से आए ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर पड़े। राहगीर घायलों को सीएचसी अजीतमल ले गए। जहां चिकित्सक ने साधना को मृत घोषित कर दिया। हेलमेट लगाए होने से बाइक चला रहे रिंकू, ऋषभ व महक मामूली रूप से घायल हुए। हादसे की जानकारी पर पुलिस ने ट्रैक्टर का पीछा कर अजीतमल कस्बे के पास से पकड़ लिया, जबकि चालक फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।