{"_id":"651c5645bed4736c3c0b792d","slug":"bike-rider-uncle-dies-in-road-accident-father-and-son-injured-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-3615-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सड़क हादसे में बाइक सवार ताऊ की मौत, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सड़क हादसे में बाइक सवार ताऊ की मौत, पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। भाई व भतीजे के साथ बाइक पर बीमार नाती को देखने छिबरामऊ जा रहे वृद्ध की बाइक में बिधूना के रामगढ़ रोड पर स्थित धर्मकांटा के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी बिधूना पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल पिता-पुत्र को इलाज के बाद घर भेज दिया।
फंफूद थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर बहादुरसिंह निवासी 60 वर्षीय राम सिंह पुत्र बाबूराम मंगलवार को अपने छोटे भाई हरनरायण सिंह (50) व भतीजे विमल कुमार (20) के साथ अपनी बेटी के घर छिबरामऊ बाइक से जा रहे थे। मंगलवार सुबह लगभग 8ः30 बजे जैसे ही उनकी बाइक बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर स्थित धर्मकांटा के समीप पहुंची थी। तभी अज्ञात वाहन ने विमल की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी बिधूना पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने वृद्ध राम सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र अमर सिंह ने बताया कि पिता राम सिंह, चाचा हरनरायण सिंह व चचेरे भाई विमल कुमार के साथ बाइक से बहन पूनम के अस्पताल में भर्ती पुत्र को देखने छिबरामऊ जा रहे थे। इधर टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर भाग जाने में सफल रहा।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भेजी गई थी। दुर्घटना में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि दो अन्य लोग घायल हैं। जिनको इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। पीड़ित की तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।