{"_id":"684879a9d43833356e0cbe46","slug":"bike-rider-robbed-a-womans-mangalsutra-and-necklace-auraiya-news-c-211-1-aur1007-127220-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइक सवार महिला का मंगलसूत्र और हार लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइक सवार महिला का मंगलसूत्र और हार लूटा
Wed, 11 Jun 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। दिनदहाड़े मंगलवार को ककोर- मंगलपुर रोड भियांपुर में कृष्णा गार्डन व वाटर पार्क के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती बाइक पर सवार महिला का हार और मंगलसूत्र लूट लिया।
घटना में बाइक सवार महिला गिरकर घायल हो गई। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। सूचना पर पुलिस जांच कर रही है।
कानपुर देहात के अमराहट डेरा निवासी मनजीत सिंह अपनी पत्नी प्रीति व बहनोई के साथ मौसी के गांव मुंशीपुरा पाता जा रहे थे। ककोर बंबे से एक किमी. पहले वाटर पार्क और कृष्णा गार्डन के बीच में दोपहर में बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती बाइक पर सवार महिला के गले से मंगलसूत्र व हार झपटकर लूट लिया। इस दौरान महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन
घायल प्रीति को मेडिकल कॉलेज चिचौली ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। कोतवाल रुद्र नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।