{"_id":"626c35be097a7a39072b02ac","slug":"bike-rider-dies-due-to-vehicle-collision-friend-is-serious-auraiya-news-knp6940503118","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोस्त की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोस्त की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज कस्बे के पास नेशनल हाईवे पर इटावा से कानपुर की ओर जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायलों को पुलिस ने प्राथमिक इलाज के बाद सैफई भिजवाया। जहां एक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी है।
कानपुर के बर्रा निवासी आदर्श द्विवेदी (24) पुत्र दिनेश शर्मा गुरुवार को अपने दोस्त रवि (23) पुत्र अशोक कुमार निवासी रसूलाबाद कानपुर देहात के साथ इटावा से लौट रहे थे। बाइक जैसे ही मुरादगंज कस्बे के सामने हाईवे पर पहुंची तभी पीछे से आई तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक चला रहे आदर्श का हेलमेट खुलकर दूर जा गिरा। जिससे दोनों दोस्तों के सिर व शरीर में गंभीर चोटें आ गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अजीतमल स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां से दोनों को हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि हादसे में घायल रवि की सैफई में मौत की जानकारी हुई है। परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।