फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bike rider dies due to collision with unknown vehicle in auraiya

औरैयाः अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

Fri, 06 Mar 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
bike rider dies due to collision with unknown vehicle in auraiya
मृतक आसुक यादव (फाइल फोटो) - फोटो : AURAIYA
औरैया। सहायल-दिबियापुर मार्ग पर शुक्रवार की रात किसी बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को दिबियापुर सीएचसी से सैफई रेफर कर दिया गया है। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे बाइक पर सवार आसुक उर्फ मोहर सिंह (23) पुत्र संतोष यादव निवासी मंडी समिति के पास सहायल रोड दिबियापुर और अंकित शर्मा पुत्र राकेश कुमार निवासी सहायल रोड दिबियापुर सहायल से दिबियापुर की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन

गांव अबाबर के सामने किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। दोनों घायल सड़क किनारे गंभीरावस्था में गिर पड़े। आसपास के लोगों ने सूचना दी तो मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से आसुक को दिबियापुर सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर चिकित्सकों ने आसुक को मृत घोषित कर दिया गया। घायल अंकित शर्मा को भी दिबियापुर सीएचसी लाया गया। यहां से अंकित को गंभीरावस्था में सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। आसुक की मौत की खबर पहुंचने ही परिजन सीएचसी में इकट्ठा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों का कहना है कि शव सड़क किनारे संदिग्धावस्था में पड़ा था। इसलिए परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे। परिजनों का कहना है कि आसुक सुबह अपने-अपने कॉलेज से स्नातक परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने की बात कहकर निकला था।

हालांकि दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला का कहना है कि मौके पर वह गए थे। युवक की मौत दुर्घटना से ही हुई है।
आसुक पांच बहनों के बीच अकेला भाई था। मोहल्ले के लोगों के अनुसार मृतक के पिता संतोष यादव सेना से सेवानिवृत्त थे। उनकी लगभग तीन वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। बताया कि मृतक आसुक पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। तीन बहनों की शादी हो चुकी थी। परिवार का आखिरी सहारा छिन जाने के कारण यहां पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति की आंखें नम थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed