{"_id":"573380e14f1c1ba130919ed0","slug":"bike-gang-of-thieves-caught-recovered-24-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरों का गैंग पकड़ा, 24 दोपहिया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरों का गैंग पकड़ा, 24 दोपहिया बरामद
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Thu, 12 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
शर्त लगवाकर वाहन चोरी कराने वाले गैंग के सरगना (एलएलबी छात्र) समेत आठ बदमाशों को बर्रा पुलिस ने धर दबोचा। गैंग में बीकॉम, 11वीं और हाईस्कूल के छात्र भी शामिल हैं। ये शराब ठेकों और कोचिंग सेंटरों के आसपास रेकी कर वारदात करते थे। गैंग का सरगना सबसे ज्यादा बाइक चोरी करने वाले को अलग से इनाम देता था। इनके कब्जे से चोरी की 19 बाइक, पांच एक्टिवा और और बाइक का लॉक तोड़ने वाला औजार भी बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि एक महीने पहले मौदहा (हमीरपुर) में ट्रक चालक से मारपीट कर लूट की वारदात भी इसी गैंग ने की थी। सरगना हमीरपुर से लूट में जेल भी जा चुका है।
बुधवार को गोविंद नगर सीओ विशाल पांडे ने बर्रा थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बर्रा एसओ तुलसीराम पांडेय फोर्स के साथ मंगलवार देर रात गश्त पर थे। आनंद साउथ सिटी के पास दो बाइकों पर खड़े चार युवक पुलिस जीप देखकर भागने लगे। इनको पकड़कर पूछताछ की गई तो बर्रा, पनकी, गोविंदनगर, कल्याणपुर, नौबस्ता और काकादेव से दोपहिया वाहन चुराने और लूटपाट करने का खुलासा किया। चारों से पूछताछ के बाद चार और बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
ये पकड़े गए
सरगना एलएलबी छात्र पुष्पेंद्र कुमार सोनी (पठानपुरा, राठ, हमीरपुर), 11वीं का छात्र (दबौली, गोविंद नगर), बीकॉम छात्र शिवम सिंह (नौगढ़ करौती, सिद्धार्थनगर), सुरेश कुमार सोनी (गुजैनी, गोविंद नगर), 10वीं का छात्र (रतनलाल नगर, गोविंदनगर), महेश चौहान (अकबरपुर कानपुर, देहात), राजा रैदास (भवईया, फतेहपुर), छोटू उर्फ करिया (कंचौसी दिबियापुर, औरैया)।