फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike collides with car, goat trader dies, jammed

Auraiya News: कार से टकराई बाइक, बकरी व्यापारी की मौत, लगाया जाम

Sat, 09 Nov 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with car, goat trader dies, jammed
बिधूना। क्षेत्र के रामगढ़ मार्ग पर रावतपुर भट्ठा के समीप कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। बाइक के चालक बकरी व्यापारी की मौके पर मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बीमा व अन्य लाभ दिलाए जाने की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर जाम लगाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पुरवा पट्टी निवासी राम जतन (55) बकरी व भैस को व्यापार करता था। शुक्रवार को बिधूना के बाजार में बकरी खरीदने आए थे। दोपहर लगभग 12 बजे बालकराम निवासी किशनपुरा पानीपत हरियाणा के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में रामगढ़ मार्ग पर रावतपुर भट्ठा के सामने रामगढ़ की तरफ आ रही कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर राम जतन की मौके पर मौत हो गई। जबकि बालकराम घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर व्यापारी के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को सड़क पर रखकर व्यापारी दुर्घटना बीमा व अन्य लाभ को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर बिधूना सीओ भरत पासवान व एसडीएम बिधूना निखिल राजपूत, नायाब तहसीलदार रूचि पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग दो घंटे बाद आक्रोशित भीड़ को समझाकर जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल बालकराम की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने चिचौली जिला अस्पताल रेफर किया। क्षेत्राधिकारी भरत पासवान ने बताया कि व्यापारी के परिजनों को लाभ दिलाया जाएगा। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed