फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike catches fire while moving; rider jumps off to save his life.

Auraiya News: चलती बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Tue, 07 Jul 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bike catches fire while moving; rider jumps off to save his life.
फोटो-31- रामगढ़ रोड पर आग में जलती बाइक। संवाद
अछल्दा। रामगढ़ मार्ग पर सोमवार को एक चलती बाइक अचानक आग लग गई। बाइक सवार ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गहैसर निवासी राजीव कुमार सोमवार को अपनी बाइक से किसी काम के लिए रामगढ़ बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह रामगढ़ मार्ग पर पहुंचे तभी बाइक में अचानक स्पार्किंग हुई और इंजन से लपटें उठने लगीं। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए बाइक को सड़क किनारे रोका और नीचे कूद गए।

हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही हरचंदपुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक पूरी बाइक जल गई। पुलिस की प्राथमिकी जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed