Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bijli Sakhi will become a partner in the recovery of department's dues

Auraiya News: विभाग की बकाया वसूली में बिजली सखी बनेंगीं भागीदार

Thu, 20 Nov 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bijli Sakhi will become a partner in the recovery of department's dues
औरैया। बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना को जारी किया गया है। अदायगी में छूट के साथ बिलों में संशोधन की कवायद चलेगी। इस काम में विभागीय अधिकारियों के साथ बिजली सखियों को भी अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्हें घर-घर दस्तक देने और उपभोक्ताओं को योजना का लाभ समझाने और बिल निस्तारण के बाद बकाया जमा कराने की भी जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 37 बिजली सखियों की ओर से बिजली विभाग के बिल जमा कराए जा रहे हैं। विभाग की ओर से एक मुश्त समाधान योजना के जरिए बकायेदारों से बकाया जमा कराने की कवायद शुरू की गई है। इस योजना का प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया गया है। योजना में गांव स्तर पर बिजली सखियों को भी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें इस योजना के तहत अपने कार्य को और बढ़ा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। योजना के तहत बिजली सखियों को उपभोक्ताओं को संपर्क करना होगा।
विज्ञापन

योजना का लाभ पाने के लिए सहमति जताने वाले उपभोक्ताओं का बिजली बिल निस्तारित किया जाएगा। जेई व एसडीओ की ओर से बिल निस्तारित होने के बाद बिजली सखी इनकी अदायगी कराएंगी। ऐसे में विभाग की इस योजना से 37 बिजली सखियों के काम में बढ़ोतरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। एक्सईएन लेखराज ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना के तहत प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। बिजली सखियों के जरिए उपभोक्ताओं से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल जमा करने पर बिजली सखियों को मिलता है कमीशन
महिला स्वावलंबन को लेकर बिजली विभाग में एनआरएलएम के जरिए बिजली सखियों को बिल जमा कराने का काम दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में 2000 रुपये तक की बिल अदायगी कराने पर 20 रुपये बिजली सखी को मिलते हैं। दो हजार से ज्यादा के बिल पर एक फीसदी का कमीशन होता है। वहीं शहरी क्षेत्र में तीन हजार तक के बिल पर 12 रुपये मिलता है। वहीं तीन हजार से ज्यादा के बिल पर 0.4 फीसदी का कमीशन बिजली सखी को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed