फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bijli karmiyoo ka pradersan

मानदेय व मिलने पर संविदा बिजली कर्मियों ने बिजली केंद्र पर किया प्रदर्शन

Tue, 11 Feb 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
bijli karmiyoo ka pradersan
औरैया/ककोर। बिजली केंद्रों पर कार्यरत संविदा कर्मियों ने सात माह से मानदेय न मिलने पर ककोर स्थित बिजली केंद्र पर प्रदर्शन किया। एक्सईएन को ज्ञापन सौंप मानदेय दिलाने व अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन

एक्सईएन को सौंपे ज्ञापन में संविदा बिजली कर्मियों ने बताया कि वह ईमानदारी से अपना कार्य कर रहे हैं। उन्हें अनुबंध के आधार पर मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बताया कि अधिकांश संविदा कर्मियों का तीन-चार माह से वेतन लंबित है। साथ ही कई संविदा कर्मियों का सात माह से मानदेय लंबित पड़ा है। ठेकेदार के अनुबंध की समाप्ति के समय एक-दो माह का मानदेय अक्सर नहीं दिया जाता है। कहा कि ठेकेदार द्वारा ईपीएफ का खाता खुलवाया गया, लेकिन संविदा कर्मचारियों के ईपीएफ खातों में अनेकों प्रकार की अनियमितताएं कर दी गईं। जैसे कर्मचारी का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि गलत कर दिए गए हैं। जिससे कर्मचारियों को ईपीएफ का लाभ नहीं मिल पा रहा है। संविदा कर्मियों ने उक्त अनियमितताओं को दूर कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इसके साथ ही ककोर बिजली केंद्र पर कार्यरत विवेक कुमार पुत्र राकेश कुमार लाइनमैन, पुष्पेंद्र पुत्र पुत्तीलाल लाइनमैन को सितंबर 2019 से तथा सूर्य प्रताप पुत्र रमेश चंद्र लाइनमैन तथा राम सिंह पुत्र कनौजीलाल लाइनमैन को अगस्त 2019 से मानदेय न दिए जाने पर आपत्ति जताते हुए मानदेय दिलाए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संविदा कर्मी भूरे सिंह, कुलदीप, रूप सिंह, विजेंद्र दीक्षित, हरिकृष्ण, मनोज कुमार, तेज सिंह, विवेक कुमार, उमा सिंह, सूर्य प्रताप, अनिल कुमार, वीरेंद्र सिंह, करन सिंह, आशीष, सुनील कुमार, सुरेश बाबू, अमर चंद्र, रामाधार आदि संविदा बिजली कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed