फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bijli gul

16 घंटे से 100 गांवों की बिजली गुल

Fri, 11 Feb 2022 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
bijli gul
अजीतमल(औरैया)। तेज हवाओं के चलने के कारण 33 केवी की लाइन में बुधवार देर रात फाल्ट हो गया। इससे अजीतमल और अटसू फीडरों से कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र के करीब 100 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। 16 घंटे बीतने के बाद भी फाल्ट का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र अजीतमल, अटसू में रात करीब एक बजे असेनी से आने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े कस्बा अजीतमल, अटसू, मुरादगंज, भीखेपुर, गंगदासपुर, अनंतराम, मौहारी, अमावता, बडेरा, भूरेपुर कला सहित लगभग 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने फाल्ट खोजना शुरू किया। बिजली न आने से लोग परेशान हैं, घरों में भी इनवर्टर ठप हो गए। कई कारखानों व प्रतिष्ठानों में काम प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

जेई राजवीर सिंह ने बताया कि रात एक बजे 33 केवी लाइन में फाल्ट हुआ है। देर रात से टीम पेट्रोलिंग कर रही है अभी तक फाल्ट नही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed