फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bhoomi Pujan was done for the beautification of Maa Mangala Kali temple

Auraiya News: मां मंगला काली मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर हुआ भूमि पूजन

Sun, 28 Jul 2024 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan was done for the beautification of Maa Mangala Kali temple
औरैया। शहर के जालौन रोड स्थित मां मंगला काली मंदिर परिसर को भव्यता प्रदान करने के लिए सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर शनिवार को भूमि पूजन किया गया। वहीं ठेकेदारों से लेकर पालिका के अधिकारियों की मौजूदगी में गड्ढा खोदाई की शुरुआत करते हुए काम को शुरू किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता शनिवार की दोपहर अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल व ठेकेदारों के साथ जालौन रोड स्थित मां मंगला काली मंदिर पहुंचे। कार्य का शुभारंभ करते हुए परिसर को देखा गया। बता दें कि मंगला काली मंदिर समेत गौरैया तालाब स्थित शिव मंदिर व श्रीराम मंदिर में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना है। इसकी शुरुआत मां मंगला काली मंदिर से की गई है।
विज्ञापन

यहां परिक्रमा मार्ग, टाइल्स, ग्रेनाइट, श्रद्धालुओं के प्रतीक्षालय, हवन भवन, इंटरलाकिंग, रेलिंग व लाइटों समेत पीने के पानी की व्यवस्था की जानी है। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि मां मंगला काली मंदिर में पूजन के साथ ही कायाकल्प का काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही गौरैया तालाब स्थित शिव मंदिर, श्रीराम मंदिर व चौराहों के कायाकल्प का काम भी शुरू करा दिया जाएगा। काफी कुछ बारिश के चलते भी विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed