फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bhai Dooj will be celebrated on 15th in Etawah District Jail

Auraiya News: इटावा जिला जेल में 15 को मनेगी भाई दूज

Sun, 12 Nov 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bhai Dooj will be celebrated on 15th in Etawah District Jail
औरैया। दिवाली के दो दिन बाद यानी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस बार के पंचांग में 14 व 15 नवंबर को भाई दूज का मुहूर्त रहेगा। इटावा जेल में निरुद्ध जिले के 700 बंदियों की भाई दूज जेल प्रशासन की ओर से 15 नवंबर को निर्धारित की गई है। इस दिन बहन व अन्य परिजन बंदियों से मिल सकेंगे।
विज्ञापन

रक्षाबंधन की तरह भाई दूज भी भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। इस पर्व को भैया दूज, भाई टीका, यम द्वितीया भी कहा जाता है। भाई दूज के दिन भाई को तिलक लगाने का सबसे अधिक महत्व होता है। इस दिन बहनें रोली और अक्षत से भाई का टीका करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। यह प्रथा सदियों पुरानी है।
विज्ञापन

कहा जाता है कि इस दिन यदि विधि-विधान से पूजा की जाए, तो जीवन भर यम का भय नहीं सताता और भाई-बहनों की कभी भी अकाल मृत्यु नहीं होती। इस साल भाई दूज की सही तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस साल के पंचांग के अनुसार भाई दूज दो दिन यानी 14 और 15 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल द्वितीया तिथि की शुरुआत 14 नवंबर 2023 को दोपहर दो बजकर 36 से शुरू हो रही है। इसका समापन 15 नवंबर 2023 को दोपहर एक बजकर 47 पर होगा। इटावा जिला जेल में औरैया के 700 बंदी निरुद्ध हैं। उनका भाई दूज पर्व मनवाने के लिए जेल प्रशासन की ओर से 15 नवंबर तारीख तय की है। इस दिन सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक बहन व अन्य परिजन बंदियों से भेंट कर सकेंगे। इटावा जिला जेल के जेलर सुशील कुमार ने बताया कि बंदियों की भाई दूज प्रशासनिक केलेंडर के अनुसार 15 नवंबर को मनवाई जाएगी। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed