{"_id":"6340775827190051ad564848","slug":"bela-chc-becomes-referral-center-patient-is-upset-auraiya-news-knp722102584","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेफर सेंटर बनी बेला सीएचसी, मरीज होते परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेफर सेंटर बनी बेला सीएचसी, मरीज होते परेशान
विज्ञापन
बेला। डॉक्टरों की कमी और जांच सुविधाएं न होने से बेला सीएचसी रेफर सेंटर बनी हुई है। मरीजों को 50 किलोमीटर का चक्कर काटकर जिला अस्पताल जाना पड़ता है।
बेला सीएचसी में समुचित सुविधाएं नहीं होने से मरीज परेशान हैं। डॉक्टरों के छह पद सृजित है। सीएचसी में महज दो ही डॉक्टरों की तैनाती की गई है।
अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा न होने की वजह से लोगों को 50 किलोमीटर का चक्कर काटकर जिला अस्पताल जाना पड़ता है या तो निजी अस्पतालों में अधिक रुपये खर्च कर जांच करवानी पड़ती है। गंभीर रूप से घायल मरीजों को रेफर किया जा रहा है।
भवानीपुर्वा निवासी उर्मिला ने बताया कि वह शुक्रवार को इलाज कराने सीएचसी पहुंची। कमर में दर्द होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें एक्स-रे कराने की सलाह दी।
सीएचसी में एक्स-रे की सुविधा न होने की वजह से उन्हें दर्द की दवा लेकर वापस जाना पड़ा। बमनौटी निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि वह एक सप्ताह से खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को सीएचसी में इलाज के आई। यहां डॉक्टरों ने उन्हें सीने का एक्स-रे कराने की सलाह दी। अस्पताल में सुविधा न होने की वजह से निजी अस्पताल में एक्स-रे करवाना पड़ा।
इस संबंध में सीएचसी बिधूना के अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या और सुविधाएं बढ़ाने के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया है। एक्स-रे की सुविधा नहीं है।