फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Beautification of the seal put on the map PM

सुंदरीकरण के नक्शे पर डीएम ने लगाई मुहर

Wed, 10 Feb 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 10 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Beautification of the seal put on the map PM
ऐतिहासिक गौरैया तालाब के कराए जा रहे सुंदरीकरण को लेकर पालिका प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। तालाब को भव्यता प्रदान करने के लिए ईओ पालिका की ओर से डीएम के संज्ञान में लाए गए नक्शे को हरी झंडी दे दी गई है। इसके चलते अब पालिका प्रशासन तालाब को पिकनिक स्पॉट की तरह चाक चौबंद करने के लिए इस्टीमेट तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन


शहर के कानपुर रोड स्थित सैकड़ों साल पुराने ऐतिहासिक गौरैया तालाब को आम लोगों के घूमने के लिहाज से उसका सुंदरीकरण कराए जाने की तेजी से कवायद जारी है। पालिका प्रशासन की ओर से तालाब की साफ-सफाई का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। वहीं तालाब को भव्यता प्रदान करने को लेकर ईओ राधा तिवारी की ओर से तैयार कराए गए नक्शे पर डीएम माला श्रीवास्तव ने भी अपनी मोहर लगा दी है।
विज्ञापन


वहीं तालाब पर काम में तेजी लाए जाने को ईओ राधा तिवारी ने निरीक्षण कर मौजूद ठेेकेदारों को तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिशाषी अधिकारी राधा तिवारी ने बताया कि तालाब के बाहर पड़ा कूड़ा गीला होने के कारण नहीं उठाया गया था। इसके सूखने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं तालाब के सुंदरीकरण को बनाए गए नक्शे के आधार पर दोनों तालाबों को अलग-अलग तरीके से व्यवस्थित किया जाएगा। ईओ राधा तिवारी ने बताया कि तालाब के सुंदरीकरण को लेकर आर्किटेक्ट और पालिका जेई के सहयोग से इस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। तैयार इस्टीमेट पर डीएम के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed