फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Beaten and strangulated his wife, death

Auraiya News: मारपीट कर दबाया पत्नी का गला, मौत

Mon, 09 Oct 2023 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Beaten and strangulated his wife, death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अटसू/मुरादगंज (औरैया)। अजीमतल कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर ब्योरा में पति ने मारपीट के बाद गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे एएसपी ने मौके पर जांच की। हत्या की जानकारी पर एसपी की ओर से गठित टीम ने घटना के बाद फरार हुए हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र अचरौली निवासी गौरीशंकर ने पुलिस को बताया कि बेटी मनीषा (30) की शादी 10 साल पहले अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर ब्योरा निवासी सतीश पाल के साथ की थी। वह रोडवेज में संविदा पर कार्य करता है। उनका एक सात वर्षीय बेटा आयुष व पांच वर्षीय बेटी जाह्नवी है। दहेज के लिए आरोपी दामाद अपनी भाभी शीला के साथ मिलकर आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था। इसके चलते दो साल तक बेटी मायके में रही। अभी छह माह पहले ही लौटी थी।
विज्ञापन




सोमवार को आरोपी दामाद सतीश उसकी भाभी शीला व मां सावित्री ने मिलकर बेटी की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। पड़ोसियों से मिली जानकारी पर वह मौके पर पहुंचा, तो उसे बेटी का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला। आरोपियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के फोन की तलाश कर रही पुलिस

महिला की हत्या के पीछे फोन पर बात करने को लेकर विवाद होने की बात सामने आयी है। हत्या के पीछे की सही वजह क्या है। इसके लिए पुलिस मृतका फोन तलाश कर रही है। फोन मिलने पर कई तथ्य सामने आ सकते हैं।

सास सावित्री देवी ने बताया है कि रात में दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था। परिजनों ने पहले पुलिस को महिला के सीढि़यों से गिरने से मौत होने की जानकारी देकर गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन जांच के दौरान महिला के चेहरे और गले पर चोटों के निशान मिलने से पूरी पोल खुल गई। - दिगंबर कुशवाहा, एएसपी


पत्नी की हत्या के बाद फरार हुए हत्यारोपी पति को टीम गठित कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस को मौके पर जांच के दौरान मृतका के चेहरे व गले पर चोटों के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - चारु निगम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed