{"_id":"6ae8e551305c0e2ea6090bbb","slug":"beat-up-a-young-man-smashed-his-bike-and-snatched-his-mobile-phone-auraiya-news-c-211-1-aur1009-154273-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: युवक को पीटकर तोड़ी बाइक, मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: युवक को पीटकर तोड़ी बाइक, मोबाइल छीना
विज्ञापन
फोटो-42- युवक को पीटते दबंग। स्रोत:वीडियो ग्रौब
- फोटो : 1
औरैया। शहर के नारायणपुर के पास एक युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप है। हमलावरों ने उसकी बाइक में तोड़फोड़ की और मोबाइल फोन भी छीन लिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
कांशीराम कॉलोनी, बदनपुर निवासी पीड़ित अनुपम ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे वह नारायणपुर गया था। आरोप है कि वहां मौजूद नामजद लोगों ने उलाठी-डंडों व बेल्टों से उसे बेरहमी से पीटा। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी बाइक में तोड़फोड़ की और उसका मोबाइल फोन भी छीनकर मौके से भाग गए।
घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।