{"_id":"642db92a59775eca2d08527a","slug":"bdo-removed-the-flaws-in-the-cow-shelters-auraiya-news-c-12-1-164403-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बीडीओ ने गोशालाओं में दूर कराईं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बीडीओ ने गोशालाओं में दूर कराईं खामियां
विज्ञापन
फोटो 05 एयूआरपी -16 - बीमार पशु का इलाज करते पशु चिकित्सक डॉ.इंद्रेश कुमार। संवाद
फोटो 05 एयूआरपी - 17 पुर्वा कमल सिंह गोशाला का निरीक्षण करते बीडीओ जितेंद्र कुमार बाबू। संवाद
फोटो 05 एयूआरपी -18 - 05 अप्रैल के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद
इंपैक्ट
- बीमार मवेशियों का हुआ इलाज, चारा, पानी का किया गया इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। गोशालाओं में अव्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर जिला प्रशासन सजग हो गया है। बिधूना तहसील क्षेत्र की गोशालाओं में खंड विकास अधिकारी ने क्षेत्र की चार अस्थायी गोशालाओं का औचक निरीक्षण किया और खामियों को दूर कराया। बुधवार के अंक में अमर उजाला ने गोशाला में अव्यवस्था से करा रहे बेजुबान, जिम्मेदार बेफ्रिक खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद प्रशासन सक्रियता दिखाते हुए कमियों को दूर करने में सजगता दिखाई।
बीडीओ जितेंद्र कुमार बाबू ने बुधवार को बिधूना ब्लॉक की अस्थायी गोशाला बसई का निरीक्षण किया। यहां पर गोवंशों को सरसों का भूसा खिलाए जाने की शिकायत मिली थी। जिस पर उन्होंने यहां पर गेहूं के भूसे की व्यवस्था करवाई। वहीं, बीमार गोवंशों के लिए मौके पर पशु चिकित्सकों को बुलाकर इलाज की व्यवस्था की।
इसके बाद उन्होंने अस्थायी गोशाला डोंडापुर का निरीक्षण किया। यहां पर भूसे का इंतजाम न होने पर पंचायत सचिव की फटकार लगाई। तथा जल्द भुगतान कराकर भूसे का प्रबंध करने के निर्देश दिए। वहीं अस्थायी गोशाला सोहनी में बीमार पड़े गोवंशों की जानकारी पर बुधवार सुबह पशु चिकित्सक डॉ. इंद्रेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर बीमार गोवंशों का इलाज किया।
विज्ञापन
गोशाला में सुबह से हड़कंप मचा रहा। हालांकि गोशाला परिसर में अभी भी साफ-सफाई की स्थिति दुरुस्त नहीं हो सकी है। वहीं, बीडीओ ने अछल्दा ब्लॉक की अस्थायी गोशाला पुर्वा कमल सिंह पहुंच गोवंशों को पीने के पानी का इंतजाम कराया। यहां पर नांद में पर्याप्त पानी नहीं भरा जा रहा था। सेवादार को गोवंशों को सूखा चारा देने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। समय से चारा व दाने का इंतजाम करने के निर्देश दिए।