फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bash heat , mercury crosses 37

भीषण गर्मी की मार, पारा 37 के पार

Wed, 26 Aug 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया Updated Wed, 26 Aug 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bash heat , mercury crosses 37

शहरवासियों के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही गर्म रहा। सड़कों पर सूरज की सीधी किरणों से बचने को लोग मुंह ढके नजर आए। वहीं गर्म हवा के थपेड़ों से बचने को भी उपाय करते दिखे।

विज्ञापन




पूर्व के दिनों के मुताबिक आज पारे का तापमान 37 डिग्री से भी ज्यादा रहने के कारण लोग बुरी तरह से परेशान रहे। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले तीन दिनों में भीषण गर्मी से राहत मिलने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


 
सुबह से ही सूर्यदेव की तपिश भरी गर्मी की दस्तक होते ही लोगों में बेचेनी होनी शुरू हो गई। दोपहर आते-आते मौसम का मिजाज बुरी तरह से गर्म हो गया। यहां तक कि दोपहर में सड़कें भी खाली-खाली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं राहगीर चेहरे को कानों तक ढके नजर आए। दो पहिया हो या रिक्शे पर चलने वाले सभी लोग भीषण धूप से बचते दिखे। खासकर छोटे-छोटे बच्चों को लेकर चलने वाले लोग तेज धूप से बहुत ज्यादा सर्तक दिखे। बच्चों के सिर पर तौलिया रखकर उन्हें धूप के सीधे प्रभाव से बचाते दिखे।

 
वहीं आज मौसम के तापमान ने लोगों को परेशान कर दिया। पारा 37 डिग्री के पार पहुंचने के कारण लोग बुरी तरह से हलकान रहे।


वहीं चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सीवी सिंह के मुताबिक मौसम में आई गर्मी से अब अगले तीन दिनों तक लोगों को निजात मिलती दिख रही है।



डा. सिंह के अनुसार 27, 28 व 29 अगस्त को आसमान में बदली छाई रहेगी। यहां तक की हल्की बूंदाबांदी भी होगी। वहीं 27 अगस्त से उत्तरी पूर्व हवाएं चलने का  अनुमान है, जिससे मौसम का मिजाज ठंडा रहेगा। यही नहीं आद्रता भी अधिकतम 78 तो न्यूनतम 27 फीसदी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed