फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Baraatis beaten up in wedding procession, bus vandalized

Auraiya News: बरात में पिटे बराती, बस में तोड़फोड़

Sat, 09 May 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 09 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Baraatis beaten up in wedding procession, bus vandalized
फोटो-31-क्षतिग्रस्त स्कूल बस। स्रोत: ग्रामीण
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में बृहस्पतिवार रात आई एक बरात में डीजे पर गाने को लेकर बराती और स्थानीय लोग भिड़ गए।
विज्ञापन

घटना में दो बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। उपद्रवियों ने बरातियों को लेकर आई स्कूल बस में तोड़फोड़ कर दी है। हालांकि, बाद में पुलिस की मौजूदगी और लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
सहायल क्षेत्र के गांव गेहूं चना पुरवा से एक युवक की बरात दिबियापुर के गांव बहादुरपुर गांव पहुंची थी। द्वारचार के दौरान डीजे पर बज रहे गानों को लेकर गांव के युवकों और बरातियों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बीच गांव के युवकों ने बरातियों को पीट दिया और बस में तोड़फोड़ कर दी। इससे बस के शीशे फूट गए।
विज्ञापन

घटना में घायल बरातियों को सीएचसी ले जाया गया। घटना के बाद दूल्हे के परिजन और बस चालक ने पुलिस को देने के लिए शिकायती पत्र भी तैयार कर लिया था लेकिन गांव के बड़े-बुजुर्गों के बीच में आने के बाद मामला शांत हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed