फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bar Council officials took oath

Auraiya News: बार कौंसिल के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Thu, 22 May 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 22 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bar Council officials took oath
समारोह में शपथ लेते पदा​धिकारी। - फोटो : समारोह में शपथ लेते पदा​धिकारी।
अजीतमल। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बुधवार को पद की शपथ ली। बताया गया कि बिना चुनाव के सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील हाॅल में बार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें बार कौंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, उपाध्यक्ष बच्ची लाल, महामंत्री अरविंद कुमार सिंह और मंत्री अनुज कुमार सागर को पद की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
इसके अलावा कोषाध्यक्ष धर्म नारायण प्रजापति, आय-व्यय निरीक्षक शिवम प्रताप सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष गुलाब कुशवाहा, सदस्य राजेश सिंह, स्वप्निल गौतम और पीयूष दुबे को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना चुनाव के सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुना जाना, यहां के अधिवक्ताओं की एकता को प्रदर्शित करता है। कहा कि प्रशासन और अधिवक्ताओं में आपस में तालमेल रहना बहुत जरूरी है। इसके अलावा अधिवक्ताओं को तहसील में आने वाले काश्तकारों के प्रति सहयोगात्मक रवैया अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसडीएम निखिल राजपूत, तहसीलदार अवनीश कुमार, ब्लाॅक प्रमुख रजनीश पांडेय, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, नगर पंचायत चेयरमेन प्रतिनिधि अखिलेश चक, स्वदेश पोरवाल, विमल पांडेय, आमोद त्रिपाठी, गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed