{"_id":"5e3dab768ebc3ee5ec094e58","slug":"bar-code-will-reveal-the-counterfeiters-auraiya-news-knp543187135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकलचियों की पोल खोलेगा बार कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकलचियों की पोल खोलेगा बार कोड
विज्ञापन
औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए ऑनलाइन मॉनीटरिंग शुरू की है। अब प्रवेश पत्र को बार कोड होगा। इसे स्कैन करते ही परीक्षार्थी की पूरी जानकारी मिल जाएगी। ऐसे में कोई अन्य छात्र किसी दूसरे के स्थान पर परीक्षा नहीं दे सकेगा।
18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में जिले के 70 केंद्रों पर 46069 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्रों का वितरण किया जा रहा है। प्रवेश पत्र में परीक्षार्थी के फोटो के नीचे एक बार कोड डाला गया है। परीक्षा के दौरान किसी परीक्षार्थी पर संदेह होने पर सचल दल इसी बार कोड को स्कैन करेगा। इसे स्कैन करने पर परीक्षार्थी की फोटो, नाम, अनुक्रमांक, कालेज, परीक्षा केंद्र के साथ पंजीकरण संख्या, जनपद व कालेज कोड भी प्रदर्शित होगा। प्रवेश पत्र में ब्योरा और उपस्थित परीक्षार्थी में अंतर मिलने पर संदिग्ध छात्र पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के पन्नों की अदला-बदली रोकने के लिए बोर्ड ने कोड वाली कापियां जारी की हैं। इसके हर पन्ने पर कोड अंकित है। पन्ने बदलने पर कोडिंग से गड़बड़ी का मामला खुल जाएगा।
अति संवेदनशील केंद्रों पर ही तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
औरैया। बोर्ड परीक्षा के सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाती थी। इस बार सिर्फ जिले के अति संवेदनशील 19 केंद्रों पर ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। शासनादेश के अनुसार सिर्फ संवेदनशील केंद्र पर ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जाएगी। शुक्रवार को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों को एक साथ ऑनलाइन किया गया। इसके बाद प्रदेश उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने वेबकास्टिंग के माध्यम से परीक्षा की रियल टाइम मॉनीटरिंग की।