फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bar - bench work fearlessly

बार-बेंच निर्भीक होकर काम करें

Sat, 16 May 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 16 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bar - bench work fearlessly

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुधीर कुमार सक्सेना ने सभी से न्यायालय का सम्मान बरकरार रखने व वादकारियों की मदद कर न्याय दिलाने का आह्वान किया।

विज्ञापन




न्यायमूर्ति जिला जजी परिसर में शनिवार को जिला बार एसोसिएशन की नव गठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में उद्बोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून की जटिलताओं के कारण 52 प्रतिशत लोग अन्याय सहते रहते हैं।
विज्ञापन



केवल गरीब व परेशान व्यक्ति न्याय के लिए कोर्ट आता है, जिसे त्वरित न्याय दिलाना बार व बेंच दोनों का कर्तव्य है। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों का आह्वान किया विह उच्च न्यायालयों का भय न रखकर निर्भीक होकर न्याय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



न्यायमूर्ति ने गांवों में अधिक शिविरों के द्वारा कमजोर वर्ग को शिक्षित करने का अभियान विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से छेड़ने का आह्वान किया।


 
न्यायमूर्ति ने डीबीए के नव निर्वाचित अध्यक्ष द्वय  अशोक कुमार अवस्थी व सुरेंद्र नाथ शुक्ला, महामंत्री देवालय चौधरी को शपथ ग्रहण कराई। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन देवेंद्र पांडेय ने अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।


न्यायमूर्ति ने 50 वर्ष की वकालत कर चुके वयोवृद्ध अधिवक्ता सत्यनरायन दुबे, विशंभर सिंह चौहान, सुरेंद्र नाथ पांडेय को सम्मान से नवाजा।



अध्यक्षता कर रहे जनपद न्यायाधीश धर्म विजय सिंह ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए अपेक्षा की कि वह बार-बेंच में सामंजस्य बैठाकर कार्य करेगी। जिला जज ने निवर्तमान अध्यक्ष सुनील दुबे के कार्यकाल को अनुकरणीय बताया। संचालन रितुराज दुबे ने किया।


इस मौके पर मौजूद एडीजे अंगद प्रसाद, मेहफूज अली, सिविल जज सीनियर डिवीजन हरवंश नारायण त्रिपाठी, सीजेएम सत्य प्रकाश द्विवेदी, सिविल जज जूनियर डिवीजन शैलेंद्र सिंह, जेएम प्रीती चौधरी का स्वागत किया गया।


 
नव निर्वाचित अध्यक्ष अशोक अवस्थी, सुरेंद्र नाथ शुक्ला ने वर्ष पर्यंत वकीलाें व न्याय पालिका के हित में कार्य करने का आश्वासन दिया। आभार जताया महामंत्री देवालय चौधरी ने। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व कु. सोनम की सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से हुआ।



समारोह में भूप सिंह पाल, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, महावीर शर्मा, विकास कुमार, शिवम शर्मा, फरहत अली, श्रीकृष्ण दुबे, दिनेश सिंह चौहान, पंकज शर्मा, नरेश पाल, हरीशंकर शर्मा, ईसब खां, श्रीप्रकाश शुक्ला, प्रीती गुप्ता, रवींद्र कुमार चौधरी, सुधीर कुमार, अजय कुमार तिवारी आदि ने शपथ ग्रहण की।


कार्यक्रम में डीजीसी अरुण चतुर्वेदी, जितेंद्र सिंह तोमर, रमेश चंद्र मिश्रा, आनंद दुबे, रामदेव रघुवंश कुमार, मुकेश पोरवाल, लालजी गुप्ता, प्रेम शंकर मिश्रा आदि उपस्थित रहे। वकीलों ने न्यायमूर्ति को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed