{"_id":"b56f864b5902587722714f1d091797be","slug":"banyan-tree-worship-husband-s-longevity-sought-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वट वृक्ष को पूजा कर मांगी पति की दीघार्यु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वट वृक्ष को पूजा कर मांगी पति की दीघार्यु
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 18 May 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर रविवार को सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजन कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। सुबह से महिलाएं सज धजकर बरगद के वृक्ष के नीचे पहुंचीं। उन्हाेेंने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
इस दौरान सुहाग की रक्षा को महिलाओं ने खरबूजे एवं पुआ पूड़ी आदि चढ़ाया तथा वट वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधते हुए मनौती मांगी। बताते हैं कि प्राचीन काल में सावित्री ने अपने पति सत्यवान की लंबी उम्र के लिए इस अमावस्या को पूजा की थी, जो कालांतर में वर अमावस्या कहलाई।
विज्ञापन
सुहागिन महिलाएं पूजा करने लगी। इधर, वट अमावस्या को लेकर महिलाओं में भ्रम की स्थित रही। बताया जाता है कि कुछ पंचागों में सोमवार को अमावस्या है।