फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Banned trees being cut in the ravine, police seize tractor-trolley loaded with wood

Auraiya News: बीहड़ में कट रहे प्रतिबंधित पेड़, पुलिस ने लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

Tue, 12 May 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 12 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Banned trees being cut in the ravine, police seize tractor-trolley loaded with wood
फोटो-26-थाने में खड़ी पकड़ी गई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली। संवाद - फोटो : ​शिकायत का निस्तारण करती महिला आरक्षी।
अयाना। बीहड़ में प्रतिबंधित पेड़ों का कटान बड़े पैमाने पर हो रहा है। रविवार रात को पुलिस ने नीम की लकड़ी लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चलाकर पौधे लगाए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर बीहड़ में प्रतिबंधित लकड़ी का कटान जारी है। रविवार रात को अयाना थाना के एसआई राजा नाती ने टीम के साथ जसवंतपुर मोड़ के पास से प्रतिबंधित नीम की लकड़ी लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। चालक के पास प्रतिबंधित लकड़ी कटान से संबंधित कोई भी प्रपत्र न होने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही कार्रवाई के लिए वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर सूचना दी लेकिन शाम चार बजे तक वन विभाग की ओर से कोई भी अधिकारी थाने नहीं पहुंचा। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान नीम व अन्य पेड़ों की लकड़ी लदी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई थी। प्रपत्र न दिखा पाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया है। मामले में कार्रवाई के लिए वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed