फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bank workers demonstrated, consumers were worried

हड़ताल पर रहे बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन, परेशान हुए ग्राहक

Sun, 02 Feb 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bank workers demonstrated, consumers were worried
फोटो 01एयूआरपी38- पंजाब नेशनल बैंक के बाहर एकत्रित हुए बैंक कर्मी प्रदर्शन करते हुए - फोटो : AURAIYA
औरैया। मांगों के समर्थन में बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल शनिवार को जारी रही। बैंक कर्मचारियों ने पंजाब नेशनल बैंक के बाहर नारेबाजी कर विरोध जताया। कहा कि मांगें पूरी न होने तक वह इसी तरह विरोध प्रदर्शन करेंगे। उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो वह लोग अनिश्चित कालीन हड़ताल भी करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह कई बैंकों के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करने हुए पंजाब नेशनल बैंक के बाहर पहुंचे। जहां प्रदर्शनकारियों ने वित्तमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों ने वित्तमंत्री होश में आओ होश में आओ, समझौता भी करना होगा, कल भी हम जीते थे आज भी हम जीतेंगे जैसे नारे लगाकर अपनी भड़ास निकाली। यूनियन के सचिव जितेंद्र तोमर और रघुवीर तिवारी ने बताया कि लंबित 12 सूत्री मांगों को लेकर बैंक कर्मी प्रदर्शन करते आ रहे हैं। मांगे पूरी न होने पर उन्हें मजबूरन बैंकों में ताले डालने पड़े। हड़ताल से दो दिनों तक खाता धारकों को परेशानी हुई है, तो वहीं बैंकों के खुलते ही उन्हें ही परेशान होना पड़ेगा। कहा कि वह ग्राहकों को परेशान नहीं करना चाहते, लेकिन सरकार को हमारी मेहनत और हमारे हक को समझना होगा। विनय अग्रवाल ने बताया कि संगठन के प्रांतीय नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया जाता है, तो वह लोग अनिश्चित कालीन हड़ताल करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के दौरान नीरज सिंह, मानवेंद्र सिंह, शिवम शाक्य, दीपक मिश्रा, गिरजेश, विजय, प्रियंका, दिलीप पटारिया, लवकेश कुमार, डालचंद्र, जितेंद्र कुमार, विनय अग्रवाल, बाबूराम, अंकित खरे, मनोज राठौर, सुशील, प्रेम सिंह, अंकित, सुशील, रजत, दीपक चक, गोपाल बाजपेयी, विमलेश कुमार, अंकिता पाल, मंजू सिंह, राहुल माधव आदि लोग बैंककर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद एटीएम भी कैशलेस
बैंकों के प्रदर्शन से खाता धारकों के पास रुपये निकासी के लिए एक मात्र रास्ता एटीएम ही रहे। लेकिन दोपहर तक एटीएम ने खाता धारकों का साथ दिया। दोपहर बाद एटीएम कैशलेस हो गए और वह शोपीस बने दिखे। कई एटीएम केबिन तो शनिवार की सुबह खुले ही नहीं। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने कैश न होने या फिर मशीन खराब होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed