{"_id":"581b7d994f1c1bae31437b9c","slug":"bank-officials-said-the-account-security-information","type":"story","status":"publish","title_hn":" बैंक अधिकारियों ने दी खाता सुरक्षा की जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक अधिकारियों ने दी खाता सुरक्षा की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मियों को शपथ दिलाते एलडीएम दूधनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतर्कता जागरुकता सप्ताह बैंकों में मनाया जा रहा है। जिसके चलते गुरुवार को सैंट्रल बैंक शाखा खानपुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राहकों को जागरूक करते हुए बैंक अधिकारियों ने उन्हें खाता सुरक्षा की जानकारी विस्तार से दी। वहीं बैंक अधिकारियों ने बैंक कर्मचारियों को पद, गोपनीयता एवं ईमानदारी की शपथ भी दिलाई। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
बैंक के उच्चाधिकारियों के आदेश पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन 31 अक्तूबर से पांच नवंबर तक चलाया जा रहा है। जिसके तहत गुरुवार को जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक दूधनाथ के नेतृत्व में सेंट्रल बैंक शाखा खानपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कर एलडीएम दूधनाथ ने पहले तो सभी बैंक कर्मचारियों को पद एवं गोपनीयता के साथ-साथ ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि बैंक कर्मियों को भ्रष्टाचार मिटाने और संगठन के विकास, प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने के साथ-साथ ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
वहीं शाखा प्रबंधक सेंट्रल बैंक खानपुर मोहन लाल मीणा ने ग्राहकों को बताया कि वह अपने खाते की संख्या किसी को फोन पर न बताएं और न ही किसी को एटीएम कार्ड का पासवर्ड बताएं। साथ ही बैंक खातों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए खाताधारक सभी जानकारियों को गोपनीय रखते हुए अपने तक ही सीमित रखें। कहा कि हालही में एटीएम कार्ड के हैक होने के चलते लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सीके दोहरे पीएलसीसी काउंसलर और आईपी सिंह डायरेक्टर केंद्रीय सतर्कता आयोग ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मयंक बाजपेयी, राजीव रंजन कुमार, रचना मित्तल, सोनल त्रिपाठी, वैषाली मिश्रा, विजयशंकर दुबे समेत सभी बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।