फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bank manager accused of demanding bribe to approve loan

Auraiya News: बैंक प्रबंधक पर ऋण स्वीकृत करने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप

Thu, 27 Nov 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bank manager accused of demanding bribe to approve loan
औरैया। पंजाब नेशनल बैंक की जमालशाह रोड स्थित शाखा के प्रबंधक पर ऋण स्वीकृत करने के एवज में रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। जांच के दौरान बैंक की इंटरनल टीम ने प्रबंधक की मंशा को आधार बनाया और उनका स्थानांतरण इटावा कर दिया। बैंक के साथ ही पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। छह से अधिक ग्राहकों की शिकायत करने को बैंक प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

ग्राहकों ने मंडल व क्षेत्रीय स्तर पर बैंक प्रबंधक की शिकायत की थी। आरोप लगाया कि ऋण के आवेदन स्वीकृत करने के लिए सत्तेश्वर मोहल्ला निवासी बैंक प्रबंधक आदित्य कुमार दुबे ने रिश्वत की मांग की। आरोप लगाने वालों में गुमटी मोहल्ला निवासी साक्षी गुप्ता, अंजली, भीकमपुर निवासी रामबाबू, खानपुर निवासी मोहम्मद परवेज व कई अन्य शामिल थे। ग्राहकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बैंक प्रबंधन ने जांच के लिए इटावा से टीम भेजी। टीम ने पाया कि कई ऋण आवेदनों का सत्यापन अटका था। शिकायतकर्ताओं के आरोपों से इसका मिलान किया तो प्रारंभिक तौर पर बात सही लगी। इससे टीम ने प्रबंधक की मंशा को आधार बनाते हुए प्रबंधक के स्थानांतरण की संस्तुति की। इटावा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक ने प्रबंधक का स्थानांतरण इटावा कर दिया। टीम अभी भी मामले की जांच कर रही है। आरोप साबित होने पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। वहीं, प्रबंधक ने आरोपों को निराधार बताया है। सीओ अशोक कुमार शिकायत की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ताओं से बात की है। कागजों व कॉल डिटेल से मामले में कनेक्शन तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

पीएनबी की इंटरनल टीम मामले की जांच कर रही है। जांच प्रभावित न हो, इसलिए प्रबंधक का स्थानांतरण कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव कुमार, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed