{"_id":"5fbfef318ebc3e9bfc4f82eb","slug":"bank-auraiya-news-knp596500469","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में हड़ताल, 10 करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में हड़ताल, 10 करोड़ का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। उत्तर प्रदेश बैंक एंप्लाइज यूनियन के बैनरतले गुरुवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे बैंकों में ताले लटकते रहे। बैंककर्मियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि जल्द उनकी मांगें पूरी न हुई तो दोबारा प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। वहीं, बैंकों में कामकाज न होने से खाताधारकों को परेशानी झेलनी पड़ी। बैंक कर्मियों की हड़ताल से लगभग 10 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।
गुरुवार की सुबह पंजाब एंड सिंध बैंक के बाहर विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारियों ने सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों, कामगार विरोधी श्रम नीतियों, किसान विरोधी कानून के विरोध में जमकर भड़ास निकाली।
संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र तोमर ने बताया कि सभी गैर आयकर दाताओं के परिवारों के लिए 7500 रुपये प्रतिमाह का नगद भुगतान, सभी जरूरतमंदों को प्रति व्यक्ति प्रतिमाह 10 किलो मुफ्त राशन, किसान विरोधी कानून और कामगार विरोधी श्रम संहिताओं को वापस करने सहित 16 मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। विनय अग्रवाल ने कहा कि गिरती हुई अर्थव्यवस्था ने सरकार के वित्त को मुश्किल में डाल दिया है।
विज्ञापन
एटीएम में कैश रहने के कारण एटीएम कार्ड धारकों को राहत रही। हालांकि बैंक से खाते से रुपये निकालने पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा। खासकर पेंशन प्राप्त करने वाले और व्यापारी निराश होकर लौटे। गांव नरोत्तमपुर निवासी श्यामकली के मुताबिक वह पंजाब नेशनल बैंक पेंशन निकालने पहुंची तो वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बैंक बंद होने की जानकारी दी। श्यामकली ने बताया कि पेंशन न मिलने से आज किसी से उधार लेकर काम चलाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि उनके पास एटीएम कार्ड नहीं हैं। पासबुक से ही खाते से रुपया निकालती हैं।