{"_id":"684f9a8ca78c8eaab19e283aea733bb1","slug":"bamashah-celebrate-her-jubilee-vysya-integration-council-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भामाशाह जयंती धूमधाम से मनाएगी वैश्य एकता परिषद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भामाशाह जयंती धूमधाम से मनाएगी वैश्य एकता परिषद
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानवीर भामाशाह जयंती अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के तत्वावधान में 28 जून को धूमधाम से मनाई जाएगी। यह निर्णय दिबियापुर में आयोजित परिषद की बैठक में लिया गया। बैठक में पांच जुलाई को दिबियापुर में होने वाले वैश्य महासम्मेलन के आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपीं गईं।
विज्ञापन
वैश्य एकता परिषद के प्रदेश महासचिव डा. मनोज पोरवाल ने कहा कि हमारे पूर्वज दानवीर भामाशाह की जयंती को इस बार धूमधाम से मनाया जाए।
समाज के लोग 28 जून को सुबह आठ बजे अपने दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों के साथ बाबा परमहंस बगिया दिबियापुर में एकत्रित हों। नगर में वाहन जुलूस निकालकर अपनी ताकत का एहसास कराएगा।
विज्ञापन
परिषद के नगर अध्यक्ष राकेश भारतीय एवं अजय पैराडाइज ने कहा कि वाहन जुलूस वैश्य नेत्री एवं राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती गीता गुप्ता के नेतृत्व में निकाला जाएगा। युवा अध्यक्ष ब्रह्मानंद गुप्ता एवं महामंत्री अविनाश पोरवाल ने समाज के अधिकाधिक लोगों से जुलूस में पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
पांच जुलाई को होने वाले वैश्य महासम्मेलन के लिए मुख्य संयोजक डा. हरीबाबू गुप्ता एवं सह संयोजक डा. मनोज पोरवाल ने महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए लोगों को जिम्मेदारियां सौंपीं।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग सदस्य गीता गुप्ता, परिषद के जिलाध्यक्ष मदन पोरवाल, डा.हरीबाबू गुप्ता, डा.मनोज पोरवाल, महिला जिलाध्यक्ष साधना पोरवाल, पूनम गुप्ता, आदित्य पोरवाल, डा.कपिल गुप्ता, नंद किशोर विश्नोई, पूरन चंद्र, राकेश भारतीय, अजय पैराडाइज, उत्तम पोरवाल, आदि समेत खासी संख्या में लोग मौजूद रहे।