{"_id":"64739d00495756b73b04daa6","slug":"bal-sansad-and-meena-manch-will-be-formed-in-basic-schools-auraiya-news-c-12-1-257411-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बेसिक स्कूलों में गठित होगी बाल संसद और मीना मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बेसिक स्कूलों में गठित होगी बाल संसद और मीना मंच
Sun, 28 May 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 28 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
औरैया। अब प्राथमिक विद्यालयों में बाल संसद का गठन किया जाएगा। पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में मीना मंच की व्यवस्था होगी। बाल संसद और मीना मंच में शामिल छात्र-छात्राओं को विद्यालय में होने वाली गतिविधियों को बताया जाएगा। जिससे उनमें जिम्मेदारियों का भाव जगाया जा सके। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने बीएसए को पत्र भेजा है। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 1265 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें प्रार्थना, योग, व्यायाम, स्वच्छता, कक्षा की क्रियाएं, अनुशासन, मध्यान्ह भोजन वितरण व्यवस्था, मीना की कहानियां एवं पुस्तकालय की किताबों का वितरण आदि क्रियाकलाप शामिल है। बाल संसद में प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री के अलावा सात मंत्री मंडल होंगे। इसका नेतृत्व मंत्री और उप मंत्री करेंगे। प्रत्येक सदन में मंत्री व उप मंत्री के अतिरिक्त चार सहयोगी सदस्य होंगे। जिनमें दो बालक व दो बालिकाएं होंगी। बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि बाल संसद विद्यालय के बच्चों का एक मंच है। इसका उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व व निर्णय लेने और जिम्मेदारियों का भाव उत्पन्न करना है। साथ ही विद्यालय गतिविधियों व प्रबंधन में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए विद्यालय को सुरक्षित व साफ सुथरा रखना है।
बाल संसद का गठन और कार्य
- विद्यालय के बच्चों को सात सदनों में विभाजित करना।
- प्रत्येक सदन में एक प्रमुख और एक सह प्रमुख होगा।
- प्रमुख और सह प्रमुख का चयन बच्चे करेंगे।
- प्रत्येक सदन में हर कक्षा के छात्र प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
बाल संसद का गठन और कार्य
- विद्यालय के बच्चों को सात सदनों में विभाजित करना।
- प्रत्येक सदन में एक प्रमुख और एक सह प्रमुख होगा।
- प्रमुख और सह प्रमुख का चयन बच्चे करेंगे।
- प्रत्येक सदन में हर कक्षा के छात्र प्रतिभाग करेंगे।