फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Baburam murder: Police fail to arrest the son

बाबूराम हत्याकांड: बेटे की गिरफ्तारी में पुलिस असफल

Fri, 05 Feb 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो औरैया। Updated Fri, 05 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Baburam murder: Police fail to arrest the son
 एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर में जमीनी विवाद में  पिता की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस दस दिन बाद भी खाली हाथ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एक टीम का गठन किया था। पुलिस टीम अभी तक हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र के गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एरवाकटरा थाना क्षेत्र के  गांव गाजीपुर निवासी बाबूराम (70) पुत्र जयलाल की 23 जनवरी 2016 की रात सौतेले बेटे मुन्नालाल ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी थी। भोर होते ही आरोपी मुन्नालाल पत्नी सरिता देवी व बच्चों के साथ घर में ताला लगाकर फरार हो गया था। पड़ोसियों ने शक के आधार पर थानाध्यक्ष राम लक्ष्मण यादव को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राम लक्ष्मण यादव ने घर की तलाशी ली तो एक कमरे के बक्शे में बाबूराम का लहूलुहान हालत में शव मिला था।
विज्ञापन

इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में बाबूराम के भाई रामप्रकाश ने भतीजे मुन्नालाल व पत्नी सरिता देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवालियां निशान उठ रहे हैं। वैसे एसपी ने हत्याकांड के लिए एक टीम का गठन कर दिया है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है। इस संबंध में एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। पुलिस मामले का जल्द ही खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed